फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्मचारियों को महंगा पड़ेगा सोशल माडिया पर राजनीतिक पोस्ट डालना

Fri, 29 Mar 2019 01:14 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
फेसबुक - फोटो : pexels.com
विज्ञापन

फेसबुक, ट्विटर और वाट्सएप पर राजनीतिक विचार साझा करना सरकारी अफसरों और कर्मचारियों पर महंगा पड़ सकता है। निर्वाचन आयोग के आदेश पर राज्य सरकार ने कर्मचारियों अधिकारियों को ऐसे कंटेंट से दूरी बनाने के लिए कहा है। निर्देशों में कहा गया है कि अगर वह किसी राजनीतिक गतिविधि में शामिल हुए तो सेवा नियमों के तहत उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन


साथ ही आदर्श आचार संहित के उल्लंघन में भी कार्रवाई होगी। आदर्श आचार संहित व सीसीएस कंडक्ट रूल्स के अनुसार ऐसा नहीं किया जा सकता। मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से कहा गया है कि राजनीतिक गतिविधियों में शामिल पाए जाने पर सख्त कार्रवाई के लिए पहले ही निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें