फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल शाम थम जाएगा प्रचार का शोर

Sun, 04 May 2014 12:50 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल में लोकसभा चुनाव प्रचार का शोर सोमवार शाम को थम जाएगा। मुख्य निर्वाचन अधिकारी नरेंद्र चौहान ने बताया कि 7 मई को होने जा रहे मतदान के लिए प्रचार अभियान 5 मई को शाम 6 बजे समाप्त हो जाएगा।
विज्ञापन


इसके बाद निर्वाचन क्षेत्र के भीतर चुनाव प्रचार नहीं किया जा सकेगा। वे राजनीतिक कार्यकर्ता, चुनाव प्रचार कार्यकर्ता इत्यादि उस विधानसभा क्षेत्र में इस दौरान नहीं रह सकेंगे, जो संबंधित निर्वाचन क्षेत्र के मतदाता नहीं हैं।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि निर्वाचन क्षेत्र में चुनाव प्रचार अभियान पूरा होने के उपरांत राजनीतिक कार्यकर्ताओं को क्षेत्र के बाहर भेजने की शर्त राजनीतिक दलों के उन पदाधिकारियों पर लागू नहीं होगी, जोकि प्रदेश प्रभारी हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि राजनीतिक दलों के ऐसे पदाधिकारियों को अपने ठहराव की जानकारी राज्य मुख्यालय में देनी होगी। इस समयावधि में उनकी आवाजाही सामान्य रूप से पार्टी कार्यालय और ठहराव के स्थान के मध्य ही होगी।

उन्होंने सभी राजनीतिक दलों और चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों तथा उनके एजेंटों से आग्रह किया है कि वे इस दिशा-निर्देश की अनुपालना सुनिश्चित बनाएं। मतदान 7 मई को सुबह 7:00 बजे से सायं 6:00 बजे तक होगा।

आज से सील होगी सीमाएं
चुनाव के मद्देनजर आज से पड़ोसी राज्यों से लगती सीमाएं सील हो जाएंगी। हिमाचल की सीमाएं पांच राज्यों से लगती हैं। इनमें पंजाब, हरियाणा, जम्मू कश्मीर, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड शामिल हैं। इसके  अलावा थानों की स्टेटिक सर्विलांस टीम और उड़नदस्तों की टीमों का स्टाफ डबल हो जाएगा। 
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें