फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: इंडोर खेल प्रतियोगिता में बुजुर्गों ने दिखाई प्रतिभा

विज्ञापन
विज्ञापन
खलीनी
विज्ञापन

में कैरम और लूडो स्पर्धा का आयोजन
आज होंगे अंतिम दौर के मुकाबले और विजेताओं की घोषणाएं
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी के खलीनी में वरिष्ठ नागरिक सुविधा केंद्र में बुजुर्गों के लिए सोमवार से दो दिवसीय इंडोर खेल प्रतियोगिता शुरू हुई। प्रतियोगिता में बुजुर्ग बढ़चढ़कर भाग ले रहे हैं। इसमें बुजुर्गाें के लिए कैरम, शतरंज, लूडो और ताश आदि की प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं।

आयोजकों के अनुसार पहले दिन की प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने कैरम और शतरंज के मुकाबलों में प्रतिभा दिखाई। वहीं लूडो और ताश के खेलों में वरिष्ठ नागरिकों ने आपसी मेलजोल तथा आनंद के साथ समय बिताया। प्रतिभागियों ने कहा कि यह आयोजन उनके जीवन में उल्लास, नई ऊर्जा और मानसिक स्फूर्ति लेकर आया है। आयोजकों के अनुसार मंगलवार को भी मुकाबले होंगे। प्रतियोगिता के अंतिम दौर के मंगलवार को मुकाबले होंगे और विजेताओं की घोषणा की जाएगी। नगर निगम शिमला के महापौर सुरेंद्र चौहान ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नागरिक समाज की अमूल्य धरोहर हैं और उनके लिए किए जा रहे ऐसे सार्थक प्रयास प्रशंसनीय है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इनडोर खेल न केवल मनोरंजन का माध्यम हैं बल्कि यह मानसिक सतर्कता, सामाजिकता और आत्मविश्वास को भी बढ़ाते हैं। महापौर ने इस पहल की सराहना करते हुए भविष्य में भी पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में खलीनी वार्ड के काउंसलर चमन लाल भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। हेल्पएज इंडिया के राज्य प्रमुख डॉ. राजेश कुमार ने कहा कि हेल्पएज इंडिया लंबे समय से वरिष्ठ नागरिकों के कल्याण, स्वास्थ्य और सामाजिक सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण कार्य कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें