आरोपी ने उपचार के नाम पर महंगी आयुर्वेदिक दवा दिलाने का झांसा देकर अलग-अलग अवसरों पर 11 लाख 60 हजार रुपये नकद लिए। इसके बाद वह यहां से भाग गया। 16 जून को शातिर विभिन्न मोबाइल नंबरों से शिकायतकर्ता को फोन कर चार लाख रुपये की अतिरिक्त राशि की मांग करने लगा। ऐसे में उन्हें शक हुआ कि उनके साथ ठगी हुई।
पुलिस ने बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत धोखाधड़ी, ब्लैकमेलिंग, आपराधिक धमकी एवं जबरन वसूली किए जाने के संबंध में राजेंद्र कुमार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। अब पुलिस की एक टीम पंजाब रवाना होने वाली है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव चौहान ने कहा कि लाखों की ठगी करने वाले को जल्द सलाखों के पीछे डाला जाएगा। उन्होंने लोगों से अपील की है कि किसी भी अनजान व्यक्ति के बहकावे में न आएं।