फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: जिले में 1,66,022 लोगों ने नहीं करवाई ई-केवाईसी

विज्ञापन
विज्ञापन
विभाग ने कहा, आने वाले दिनों में झेलनी पड़ सकती है परेशानी
विज्ञापन

डिपो संचालकों को मौके पर बुलाकर ई-केवाईसी करवाने के जारी किए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। जिला शिमला के लोगों की ओर से ई-केवाईसी न करवाने को लेकर विभाग की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। विभाग की ओर से बार-बार तिथि बढ़ाने और जागरूक करने के बावजूद लोगों के कानों में जूं तक नही रेंग रही है। लिहाजा विभाग ने अब लोगों को दो टूक कहा है कि अगर ऐसी लापरवाही बरती तो भविष्य में राशन लेने के लिए दिक्कतें झेलनी पड़ सकती हैं।
विज्ञापन

जिला शिमला में करीब 7,21,360 कुल लाभार्थी हैं। इन सभी को जिले के 550 से अधिक डिपुओं से सब्सिडी पर आटा, राशन, चावल, चीनी, नमक और तेल मुहैया करवाया जाता है। अब तक केवल 5,55,294 लोगों ने ही अपनी ई-केवाईसी करवाई है। 1,66,022 लोगों ने ई-केवाईसी नहीं करवाई है। ऐसे में अब विभाग ने लोगों से अपील की है कि समय रहते ई-केवाईसी करवाएं। संचालकों को निर्देश दिए हैं कि लोगों को डिपुओं में बुलाकर मौके पर ई-केवाईसी करवाएं, ताकि लोगों के कार्ड ब्लॉक न हों और सामान्य तरीके से राशन मिलता रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें