फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्र सरकार के आठ साल: प्रधानमंत्री मोदी के दौरे को लेकर सीएम जयराम ने किया रिज का निरीक्षण

Sat, 14 May 2022 08:14 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे को लेकर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, भाजपा पार्टी अध्यक्ष सुरेश कश्यप और मंत्री सुरेश भारद्वाज ने शनिवार शाम करीब 6:30 बजे शिमला के रिज मैदान का दौरा किया। यह प्रारंभिक निरीक्षण था।
 
विज्ञापन
सीएम जयराम ने किया रिज का निरीक्षण। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के केंद्र में आठ साल का कार्यकाल पूरा होने पर 31 मई को शिमला में प्रस्तावित राष्ट्रीय कार्यक्रम की तैयारियों में प्रदेश सरकार जुट गई है। तैयारियों को लेकर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, भाजपा पार्टी अध्यक्ष सुरेश कश्यप और मंत्री सुरेश भारद्वाज ने शनिवार शाम करीब 6:30 बजे शिमला के रिज मैदान का दौरा किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे का यह प्रारंभिक निरीक्षण था।

विज्ञापन


 मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि भाजपा वर्चुअल बैठक आयोजित करेगी, जिसमें पूरे कार्यक्रम पर चर्चा होगी। उन्होंने कहा कि यह बहुत संभव है कि केंद्र सरकार के 8 साल पूरे होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शिमला, हिमाचल प्रदेश का दौरा कर सकते हैं। जयराम ने कहा कि हम पहले ही प्रधानमंत्री को इसके लिए आमंत्रित कर चुके हैं।  देवभूमि हिमाचल प्रदेश में हम सभी उनका स्वागत करते हैं।  हमारा राज्य , प्रधानमंत्री के दिल के काफी करीब है।

20 मई को पहुंचेंगे एसपीजी  के अधिकारी
उधर,  पीएम के दौरे को लेकर 20 मई को एसपीजी (स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप) के अधिकारी भी शिमला पहुंच जाएंगे। ऐतिहासिक रिज मैदान पर होने वाले इस कार्यक्रम में करीब 30 हजार लोगों के जुटने की उम्मीद है।  मोदी के कार्यक्रम को लेकर प्रधानमंत्री कार्यालय ने प्रदेश सरकार को सूचित कर दिया है। बताया जा रहा है कि मुख्य सचिव रामसुभग सिंह की केंद्रीय अधिकारियों से भी बात हुई है। हिमाचल पुलिस प्रशासन को भी सूचित कर दिया गया है। मशोबरा, ढली से लेकर सोलन तक पुलिस बल तैनात रहेगा। उल्लेखनीय है कि हिमाचल में इसी साल के अंत में विधानसभा चुनाव प्रस्तावित हैं। ऐसे में पीएम मोदी रिज मैदान से चुनावी हुंकार भी भरेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें