फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजधानी से दस दिन के भीतर आठ वाहन चुरा ले गए शातिर

विज्ञापन
विज्ञापन
वाहन मालिकों में दहशत, पुलिस प्रशासन से रात्रि गश्त बढ़ाने की उठाई मांग
विज्ञापन

ढली-भट्ठाकुफर बाईपास से बोलेरो ले गए चोर
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी में चोरी की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। शातिर सड़क किनारे खड़े किए वाहनों को निशाना बना रहे हैं। दस दिन के भीतर चोर आठ वाहन चुरा चुके हैं। बुधवार को भी एक वाहन के चोरी होनी की शिकायत पुलिस थाने में दर्ज हुई है। इस बार शातिरों ने ढली-भट्ठाकुफर बाईपास सड़क पर खड़े वाहन को निशाना बनाया है।
शहर से 10 दिन के भीतर चोर 8 वाहन चुरा चुके हैं। इसमें 10 अक्तूबर को विकासनगर, 11 को अनाडेल, 14 को ऑकलैंड टनल, 18 को सांगटी और जाखू, 19 अक्तूबर को चक्कर बाईपास से वाहन चोरी हो चुके हैं। इसके अलावा शहर के पॉश इलाके जाखू क्षेत्र से एक रिहायशी मकान से शातिर लाखों रुपये के सोने के आभूषण समेत नगदी पर हाथ साफ कर गए थे।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में राकेश वर्मा ने बताया कि 11 अक्तूबर को शाम 7:30 बजे उसने ढली-भट्ठाकुफर बाईपास सड़क पर शिव मंदिर के पास वाहन को खड़ा किया था। वीरवार को आकर देखा दो वाहन गायब था। इसके बाद आसपास के क्षेत्रों तलाश किया लेकिन कहीं कोई सुराग नहीं लगा। ढली थाना पुलिस ने मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में चोरी की बढ़ रही घटनाओं के बाद लोग दहशत में हैं। लोगों ने पुलिस से रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग उठाई है। शहर में पहले चोरी हुए वाहनों का अभी तक पुलिस सुराग नहीं लगा पाई है।
विज्ञापन

सड़क किनारे सुरक्षित नहीं वाहन
शहर में पार्किंग के अभाव में लोग सड़क किनारे गाड़ियां खड़ी करने को मजबूर हैं। मौजूदा समय में हजारों सड़क किनारे खड़े होते हैं। पुलिस टीमें रात्रि गश्त करती हैं। बावजूद इसके शातिर पुलिस को गच्चा देकर वाहन चुरा ले जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें