दिल्ली नंबर की गाड़ी में सवार आकाश शर्मा (35) अशोक नगर दिल्ली और मनोज कुमार (34) ज्योतिनगर दिल्ली और कपिल (24) भी दिल्ली निवासी को हल्की चोटें आई है।
वहीं दूसरी गाड़ी में में उत्कर्ष (20) मैहली, ज्योतिराज दित्या (20) विकासनगर, साहित्य (20)कुमारसैन, उज्जवल (20) समिट्रि और विवेक (20) न्यू शिमला के रहने वाले बताए गए है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सड़क पर बर्फ जमने के कारण दो गाड़ियां सड़क से बाहर हो गई। पुलिस ने हादसे के बाद सभी घायलों को उपचार के लिए आईजीएमसी पहुंचाया। चिकित्सकों द्वारा यहां उपचार दिया जा रहा है।