फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: सीएम सुक्खू ने रिमोट का बटन दबाया और उठे रावण, मेघनाद-कुंभकर्ण के पुतले

Sun, 13 Oct 2024 01:07 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला।
विज्ञापन
जाखू में मनाया गया दशहरा उत्सव, सीएम ने बटन दबाकर किया रावण दहन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
हनुमान मंदिर जाखू में दशहरा उत्सव पर शनिवार को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने जय श्रीराम के जय घोष के बीच रिमोट का बटन दबाकर पुतलों का दहन किया। जाखू में 45 फीट ऊंचा रावण, मेघनाद का 40 और कुंभकर्ण का 35 फीट ऊंचा पुतला बनाया था। पुतला दहन देखने के लिए हजारों की संख्या में लोग पहुंचे थे। रावण के पुतले में आग लगते ही जय श्रीराम, जय बजरंगबली के जयकारे से मंदिर परिसर गूंज उठा। देखते ही देखते तीनों पुतले धू-धू कर जलने लगे। इस नजारे का बच्चों ने भरपूर आनंद लिया।
विज्ञापन


महापौर ने भी लगाए जय श्रीराम के जयकारे
नगर निगम महापौर सुरेंद्र चौहान ने भी पुतले को जलता देख जय श्री राम के जयकारे लगाए। पुतला दहन के बाद मंदिर परिसर में विशेष आतिशबाजी शो हुआ। इसमें एक साथ दर्जनों के हिसाब से आतिशबाजियां आसमान में फूटती नजर आईं।

सीएम ने मंदिर में की पूजा अर्चना
दशहरा उत्सव में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू शाम 5:30 बजे पहुंचे। मंदिर पहुंचकर सबसे पहले उन्होंने बजरंगबली के दर्शन किए। इसके साथ ही विधिवत पूजा-अर्चना की। शाम 5:50 बजे दशहरा मैदान में पहुंचकर पुतला दहन से पहले प्रदेशवासियों को विजयदशमी की बधाई दी। इसके बाद उन्होंने रिमोट का बटन दबाकर पुतला दहन की रस्म को पूरा किया। इस अवसर पर शिमला शहरी विधायक हरीश जनारथा, उपायुक्त अनुपम कश्यप, पुलिस अधीक्षक संजीव गांधी और एसडीएम शहरी भानु गुप्ता सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


जाखू मंदिर में 12 हजार ने टेका माथा
दशहरा उत्सव पर जाखू मंदिर में देर शाम तक 12 हजार श्रद्धालुओं ने माथा टेका। सुबह 4:00 बजे मंदिर के कपाट खुलते ही भक्त दर्शन करने के लिए आना शुरू हो गए। दिनभर मंदिर में भक्तों का जमावड़ा लगा रहा। सुबह 7:00 बजे आरती हुई। इसके बाद भक्तों के लिए भंडारा लगाया गया। सुबह 8:30 बजे नवमी का हवन किया गया। इस दौरान मंदिर से मंदिर कार्यालय तक दर्शन करने के लिए भक्तों की कतारें लग गईं। कतारों में खड़े रहकर श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। इसके साथ ही बड़ी संख्या में सैलानियों ने भी मंदिर में शीश नवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें