फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूलों में शिक्षक न होने से पढ़ाई चौपट : एसएफआई

विज्ञापन
विज्ञापन
सीबीएसई में बदले स्कूलों की सुध ले सरकार
विज्ञापन

मेरिट सूची से नियुक्तियां करने की मांग, आंदोलन की चेतावनी


संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। प्रदेश के 151 सरकारी स्कूलों को सीबीएसई पैटर्न में बदलने के बाद शिक्षकों की नियुक्तियां लंबित रहने का मामला तूल पकड़ने लगा है। एसएफआई ने आरोप लगाया है कि नए शैक्षणिक सत्र के शुरू होने के बावजूद कई स्कूलों में पर्याप्त शिक्षक उपलब्ध नहीं हैं, जिससे हजारों विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन


एसएफआई के प्रदेश अध्यक्ष अनिल ठाकुर और प्रदेश सचिव सनी सेक्टा ने कहा कि सरकार ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का दावा करते हुए बड़ी संख्या में स्कूलों को सीबीएसई से जोड़ा था। इसके बाद इन स्कूलों में विद्यार्थियों के दाखिलों में उल्लेखनीय बढ़ोतरी हुई है। संगठन के अनुसार मंडी जिले में ही करीब 12 हजार नए विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया है। एसएफआई ने कहा कि सीबीएसई सब-कैडर भर्ती के लिए 11,294 शिक्षकों ने आवेदन किया था जबकि 9,828 अभ्यर्थी स्क्रीनिंग परीक्षा में शामिल हुए। इसके बावजूद अभी तक नियमित नियुक्तियां नहीं हो पाई हैं। संगठन का आरोप है कि मेरिट के आधार पर भर्ती प्रक्रिया पूरी करने के बजाय अन्य स्कूलों से शिक्षकों के तबादलों के जरिए व्यवस्था बनाने की कोशिश की जा रही है, जिससे विवाद और देरी की स्थिति पैदा हो रही है। संगठन ने मांग की है कि स्क्रीनिंग परीक्षा की मेरिट सूची के आधार पर जल्द नियुक्तियां की जाएं और सभी स्कूलों में सीबीएसई पाठ्यक्रम की पुस्तकें उपलब्ध करवाई जाएं। एसएफआई ने कहा कि यदि जल्द कदम नहीं उठाए गए तो प्रदेशभर में आंदोलन शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें