फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी स्कूलों की छुट्टियां घटाने और शैक्षणिक दिवस बढ़ाने पर बैठक में होगा फैसला

Wed, 22 Apr 2020 06:45 PM IST
अरविन्द ठाकुर ओम प्रकाश, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सरकारी स्कूलों की छुट्टियां घटाने और शैक्षणिक दिवस बढ़ाने पर शुक्रवार को सचिवालय में फैसला होगा। कोरोना वायरस से बचाव के लिए हुए लॉकडाउन से निकलने को शिक्षा विभाग ने एक्जिट प्लान बनाना शुरू कर दिया है। शुक्रवार को शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज ने नए प्रस्ताव की प्रस्तुति देने को अधिकारियों की बैठक बुलाई है। इसमें लिए जाने वाले फैसलों को अंतिम मंजूरी के लिए मुख्यमंत्री के पास भेजा जाएगा। 

विज्ञापन


हिमाचल में डेढ़ माह तक स्कूल बंद रहने से प्रभावित पढ़ाई को फिर पटरी पर लाने को एक्जिट प्लान बनाया जा रहा है। प्रदेश के ग्रीष्मकालीन स्कूलों में इन दिनों से ही गर्मियों का अवकाश घोषित हो सकता है। शेष बचे शैक्षणिक दिवसों में भी पढ़ाई पूरी करने के लिए सिलेबस घटाया जा सकता है। शैक्षणिक दिवस बढ़ाने पर भी चर्चा संभावित है। खेल गतिविधियों के कैलेंडर को भी कम करने की तैयारी है।

विभिन्न खेलों की ब्लॉक, जिला और राज्य स्तरीय प्रतियोगिताएं स्थगित की जा सकती हैं। नया खेल कैलेंडर बनाया जाएगा। शैक्षणिक गतिविधियां सुचारु तौर पर चलाने को एससीईआरटी की मदद से सिलेबस को कम किया जा सकता है। शिक्षा मंत्री ने बताया कि बैठक में शिक्षा विभाग के अधिकारियों के अलावा एससीईआरटी, एचपीयू के कुलपति सहित कुछ अन्य विशेषज्ञों को बुलाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चों की घर बैठे पढ़ाई करवाने को शुरू किए अभियान सफल हो रहे हैं। करीब 70 फीसदी बच्चे इस तकनीक से पढ़ाई कर रहे हैं। दूरदर्शन से पढ़ाई का भी अच्छा परिणाम आ रहा। सभी डिश पर शिमला दूरदर्शन दिखाने को कहा है। आकाशवाणी से भी एमओयू कर लिया है। बच्चों को टेक्सट मैसेज भेजकर पढ़ाई करवाई जा रही है। दसवीं और जमा दो कक्षा की आंसरशीट जांचने की प्रक्रिया पर भी बैठक में फैसला होगा। 

स्कूल खोलने पर होगी चर्चा, शिक्षकों को न निकालें निजी स्कूल
मंत्री ने बताया बैठक में स्कूलों को दोबारा से किस प्रकार खोलने, स्कूलों में पर्याप्त दूरी कैसे बनाने पर चर्चा होगी। कई स्कूलों में बच्चों की संख्या कम है। वहां तो सोशल डिस्टेंसिंग हो जाएगी, लेकिन जिन स्कूल में संख्या अधिक है, वहां के लिए योजना बनाई जाएगी। मंत्री ने कहा कि निजी स्कूलों को लॉकडाउन के दौरान फीस नहीं लेने को कहा है। निजी स्कूल शिक्षकों को न निकालें, इसका भी ध्यान रखने को कहा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें