फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल शिक्षा निदेशालय: स्कूल-कॉलेजों में विद्यार्थियों को दी जाएगी हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी

Wed, 25 May 2022 11:43 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

शिक्षा निदेशक ने सभी निजी और सरकारी स्कूल-कॉलेजों के प्रिंसिपलों को  हेल्पलाइन नंबरों से विद्यार्थियों को अवगत करवाने को कहा है।
विज्ञापन
उच्च शिक्षा निदेशालय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश सरकार की ओर से जारी किए गए विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी से स्कूल और कॉलेजों के विद्यार्थियों को अवगत कराया जाएगा। उच्च शिक्षा निदेशालय ने सभी प्रिंसिपलों सहित जिला उपनिदेशकों को इस बाबत निर्देश जारी कर दिए हैं। निजी और सरकारी शिक्षण संस्थानों के नोटिस बोर्ड पर भी हेल्प लाइन नंबर लिखने को कहा गया है। उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा ने बताया कि सरकार ने लड़कियों और महिलाओं की सुरक्षा के लिए गुड़िया हेल्पलाइन नंबर और शक्ति एप जारी किया है।

विज्ञापन


लोगों को बेहतर सेवाएं देने के लिए होशियार सिंह हेल्पलाइन शुरू की है। इसके अलावा समस्याओं के निवारण के लिए मुख्यमंत्री हेल्प लाइन चलाई जा रही है। शिक्षा निदेशक ने सभी निजी और सरकारी स्कूल-कॉलेजों के प्रिंसिपलों को इन हेल्पलाइन नंबरों से विद्यार्थियों को अवगत करवाने को कहा है। इसके लिए शिक्षण संस्थानों में विशेष तौर पर प्रचार और प्रसार भी करने को कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें