फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा बोर्ड हिमाचल: अब स्कूलों में शुरू होगा सेमेस्टर सिस्टम

Wed, 24 Mar 2021 10:41 AM IST
Krishan Singh विपिन चौधरी, अमर उजाला, धर्मशाला

सार

  • स्कूल शिक्षा बोर्ड ने तैयार किया 19 सूत्री खाका
  • स्कूली बच्चों के बस्तों का बोझ कम करने के लिए पहल
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड सूबे के स्कूलों में सेमेस्टर सिस्टम शुरू करने की तैयारी में है। इसके लिए बोर्ड ने 19 सूत्री खाका भी तैयार कर लिया है। यह फैसला स्कूली बच्चों के बस्तों का बोझ कम करने के तहत लिया गया है। इसके अलावा भी कई और योजनाएं बोर्ड ने तैयार की हैं, जिनका खाका शिक्षा बोर्ड से संबद्धता प्राप्त सभी सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों के प्रधानाचार्यों को भेज दिया है। जानकारी के अनुसार नई शिक्षा नीति के तहत सेमेस्टर सिस्टम नौवीं से जमा दो तक की कक्षाओं के लिए शुरू किया जाएगा।  बोर्ड ने यह फैसला स्कूल बैग पॉलिसी-2020 के तहत लिया है, जिसका उद्देश्य बस्ते का वजन कम करना था।

विज्ञापन


तैयार खाके के अनुसार किताबें साझा करवाने की भी योजना है। एक डेस्क पर बैठने वाले दो छात्र अलग-अलग विषय की किताबें अपने बैग में रख सकते हैं। साथ ही विद्यार्थियों के लिए स्कूलों में ही लॉकर सुविधा उपलब्ध करवानी होगी। पानी की बोतल का वजन कम करने के लिए स्कूलों में ही साफ पानी उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए हैं। स्कूलों को टाइम टेबल भी बस्तों को भार कम करने के हिसाब से बनाने के निर्देश दिए हैं। स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार सोनी ने इसकी जानकारी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें