फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीरभद्र की मुश्किलें बढ़ीं, ईडी ने पूछताछ के लिए बुलाया

विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) का शिकंजा कसता जा रहा है। मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में ईडी ने सिंह को समन जारी करते हुए पूछताछ के लिए पेश होने को कहा है। हालांकि यह नहीं बताया गया है कि सिंह किस तारीख को ईडी के समक्ष हाजिर होंगे। माना जा रहा है कि दिसंबर माह के पहले सप्ताह में वह ईडी के समक्ष पेश हो सकते हैं।
विज्ञापन


ईडी मनी लॉन्ड्रिंग मामले में स्वत: संज्ञान लेते हुए आपराधिक मुकदमा दर्ज कर चुका है। इस साल सितंबर में सीबीआई ने इस मामले में शिकायत दर्ज की थी जिस पर ईडी ने स्वत: संज्ञान लिया था। इस मामले में उनकी पत्नी प्रतिभा सिंह समेत परिवार के सदस्यों व एक पूर्व सांसद को आरोपी बनाया गया है।

ईडी सिंह से आय से अधिक संपत्ति को लेकर पूछताछ कर सकता है। जांच में यह पता लगाया जाएगा कि सिंह और उनके परिवार के सदस्यों ने 2009 और 2011 के बीच किन-किन माध्यमों से 6.1 करोड़ रुपये जमा किए। इस दौरान सिंह केंद्रीय इस्पात मंत्री थे।
विज्ञापन

ईडी के समन पर क्या बोले सीएम

सीबीआई सिंह की पत्नी, बीमा एजेंट आनंद चौहान और चौहान के भाई सीएल चौहान के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारक अधिनियम के तहत पहले ही एक प्राथमिकी दर्ज कर चुकी है। सीबीआई को संदेह है कि 2009-11 के दौरान सिंह ने कथित तौर पर अपने परिवार के नाम जीवन बीमा पॉलिसियों में एजेंट के जरिए 6.1 करोड़ रुपये का निवेश किया था।

उस समय उन्होंने इस रकम को कृषि आय बताया था। जांच एजेंसी का आरोप है कि वीरभद्र ने 2012 में नया आयकर रिटर्न दाखिल कर इस धनराशि को कृषि आय के रूप में वैध बनाने की कोशिश की थी। ईडी दिल्ली की उस कंपनी की भी जांच कर रही है जिसने सिंह, उनकी पत्नी व बेटे को सॉफ्ट कर्ज देने का काम किया।

ईडी यह पता लगा रहा है कि उस कंपनी के पास पैसे कहां से आए। ईडी इस मामले में कई अन्य लोगों से पूछताछ भी कर चुकी है। दूसरी तरफ हिमाचल विधान सभा का सत्र 30 नवंबर से शुरू हो रहा है। ऐसे में ईडी के समक्ष सिंह के पेश होने की तारीख में बदलाव हो सकता है।

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा है कि उन्हें ईडी का नोटिस मिला है। वह खुद ईडी के सामने पेश नहीं होंगे। उनका वकील ही ईडी के नोटिस का जवाब देगा। खुद पर लगे आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए उन्होंने कहा कि उनके खिलाफ साजिश रची जा रही है।
विज्ञापन

पीछे पड़ीं हैं केंद्रीय जांच एजेंसियां: वीरभद्र

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा है कि देश के नामी कॉरपोरेट घरानों को छोड़ केंद्र की तमाम जांच एजेंसियां उनके पीछे पड़ी हैं। उन्होंने कहा कि ये एजेंसियां जितनी मर्जी जांच कर लें, वह डरने वाले नहीं हैं। इसका डटकर मुकाबला किया जाएगा। सीएम ने कहा कि नामी घरानों को छोड़कर उनकी जांच करना मान की बात है। वीरभद्र ने कहा है कि उन्हें ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) का नोटिस मिला है। वह खुद ईडी के सामने पेश नहीं होंगे।

उनका वकील ही ईडी के नोटिस का जवाब देगा। खुद पर लगे आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए सीएम ने कहा कि उनके खिलाफ साजिश रची जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि धर्मशाला में शीतकालीन सत्र सही तरीके से चले, इसके चलते विपक्ष के नेता प्रेम कुमार धूमल से मुलाकात हुई थी। सत्र शुरू होने से पहले मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष के बीच मुलाकात होना कोई नई बात नहीं है। हर बार ऐसा होता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें