फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: ऊना में प्रवर्तन निदेशालय ने जब्त की 1.71 करोड़ की संपत्ति

Thu, 16 Mar 2023 09:01 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

ईडी ने आरोपियों की 1.71 करोड़ की चल-अचल संपत्ति को जब्त किया है। इसमें भूमि, भवन, वाहन और अन्य प्रकार की संपत्ति शामिल है। प्रवीण कुमार व विजय कुमार के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले में यह कार्रवाई की गई है। 
विज्ञापन
प्रवर्तन निदेशालय। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऊना में मैसेज इंडिया एडवरटाइजमेंट के लगभग तीन करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने कड़ी कार्रवाई की है। ईडी ने आरोपियों की 1.71 करोड़ की चल-अचल संपत्ति को जब्त किया है। इसमें भूमि, भवन, वाहन और अन्य प्रकार की संपत्ति शामिल है। प्रवीण कुमार व विजय कुमार के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले में यह कार्रवाई की गई है। दोनों पर एडवरटाइजमेंट सर्विस एप के जरिये निवेशकों से तीन करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप है।

विज्ञापन


प्रवीण कुमार व विजय कुमार ने यह कंपनी शुरू की थी और निवेशकों से प्रतिमाह वेतन का भुगतान करने का वादा किया था। बता दें कि करीब 6 वर्ष पहले ऊना में इंडिया एडवरटाइजमेंट सर्विस कंपनी शुरू हुई थी। लोगों को एंड्रॉयड एप के जरिये एसएमएस भेजकर पैसे कमाने का लालच दिया गया था। इसमें ऊना ही नहीं बल्कि प्रदेश सहित अन्य राज्यों के हजारों लोगों ने कंपनी के झांसे में आकर बड़ी रकम लगाई थी। बाद में 2018 में कंपनी का ऊना ऑफिस बंद कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें