फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रचार खर्च का ब्यौरा न देने पर किशन कपूर और पवन काजल को नोटिस

Tue, 07 May 2019 10:22 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र से भाजपा और कांग्रेस उम्मीदवारों को व्यय निगरानी कमेटी ने नोटिस जारी किए हैं। नामांकन से लेकर अभी तक प्रचार में खर्च की राशि का ब्यौरा न देने पर कमेटी ने यह नोटिस दिया है।

विज्ञापन


कमेटी ने किशन कपूर और पवन काजल से 24 घंटे के अंदर अभी तक प्रचार में खर्च की राशि की डिटेल मांगी है। कपूर और काजल को अभी तक प्रचार में खर्च की गई राशि की पूरी जानकारी मंगलवार तक देनी होगी।

वहीं, अधूरी डिटेल में भाजपा के प्रत्याशी ने अभी तक 1,87,000 रुपये और कांग्रेस के प्रत्याशी ने साढ़े 11 लाख रुपये खर्च की जानकारी दी है। इसके अलावा अन्य खर्चों की पूरी डिटेल नहीं दी गई।
विज्ञापन


वहीं, आजाद प्रत्याशी बच्चन सिंह राणा ने अभी तक प्रचार में चार लाख रुपये खर्च किए हैं। कमेटी के पास अन्य दलों और आजाद प्रत्याशियों ने अपने-अपने प्रचार व्यय की डिटेल जमा करवा दी है।

विज्ञापन

संजीव गुलेरिया ने नहीं खर्चा एक भी रुपया

 जिला व्यय निगरानी समिति के नोडल अधिकारी एवं एडीसी कांगड़ा राघव शर्मा ने कहा कि भाजपा और कांग्रेस के उम्मीदवारों को डिटेल न देने पर नोटिस जारी किए हैं। कांगड़ा-चंबा सीट से बतौर आजाद उम्मीदवार लोकसभा चुनाव लड़ रहे संजीव गुलेरिया ने अभी तक प्रचार में एक रुपया भी खर्च नहीं किया है।

बहुजन समाज पार्टी के डॉ. केेहर सिंह ने 27,800 रुपये, नवभारत एकता दल से प्रेम चंद विश्वकर्मा ने 1,00,906 रुपये,  स्वाभिमान पार्टी से डॉ. स्वरूप सिंह राणा ने 37,314 रुपये, हिमाचल जनक्रांति पार्टी के सुभाष चंद ने 26,000 रुपये, अखिल भारत हिंदू महासभा की निशा कटोच ने 50,000 रुपये और निर्दलीय प्रत्याशी चंद्रभान ने 14,000 रुपये प्रचार में खर्च कर दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें