फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में मोदी-जयराम की फोटो वाले लिफाफे में नहीं दिया जाएगा सस्ता राशन

Wed, 13 Mar 2019 05:00 AM IST
Krishan Singh धर्मेंद्र पंडित, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

हिमाचल में अगले ढाई महीनों तक लोगों को डिपो में सस्ता राशन प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की फोटो वाले लिफाफों में नहीं मिलेगा। डिपो संचालक पैकेट फाड़ कर लोगों को राशन देंगे।

विज्ञापन


ऐसे में प्रदेश के साढ़े 18 लाख परिवारों को डिपो से दालें लेने के लिए थैला लेकर जाना पड़ेगा। लोकसभा चुनाव के एलान के साथ आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू होने के कारण यह व्यवस्था की गई है। अगले ढाई माह तक यही व्यवस्था रहेगी। इस बारे विभाग ने जिलों को आदेश जारी कर दिए हैं। 

हिमाचल के डिपुओं में अकसर महीने की पहली तारीख से सस्ते राशन की सप्लाई हो जाती है। लोकसभा चुनाव के चलते आचार संहिता 10 मार्च को लगी है। इस बीच तकरीबन सभी डिपुओं में दालें भेजी जा चुकी थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

निगम की बसों में लगे हैं सरकार के उपलब्धियों के फोटो 

डिपुओं में दालें प्रधानमंत्री मोदी और सीएम जयराम ठाकुर की फोटो वाले लिफाफों में मिलती हैं। आचार संहिता के चलते ऐसा नहीं नहीं किया जा सकता। लिहाजा, मंगलवार को खाद्य आपूर्ति विभाग और निगम के अफसरों नेे बैठकर फैसला लिया कि अब लोगों को पैकेट फाड़कर तीन दालें दी जाएंगी।

खाद्य नागरिक एवं उपभोक्ता मामले विभाग के निदेशक मदन चौहान ने कहा कि दालों के पैकेट में पीएम और सीएम की फोटो हैं। आदर्श चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन न हो, इसके चलते पैकेट फाड़कर दालें देने का फैसला लिया गया है। 

हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसों में सरकार की उपलब्धियों के फोटो लगे हैं। इनमें मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के फोटो के साथ सरकार का गुणगान किया गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें