हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला, धर्मशाला और चंबा समेत प्रदेश के कई क्षेत्रों में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप शुक्रवार रात करीब 9:47 बजे दर्ज हुआ। इस दाैरान कई लोग सोशल मीडिया पर भी भूकंप आने की सूचना साझा करते नजर आए। हालांकि, भूकंप की तीव्रता कम होने के चलते किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ है। जानकारी के अनुसार भूकंप के दो हल्के झटके महसूस किए गए। बताया जा रहा है कि भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5.9 रही। भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान के हिंदुकुश पर्वत में जमीन की सतह से 150 किलोमीटर अंदर था।