फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Earthquake: हिमाचल के चंबा में भूकंप के झटके, रिक्टर पैमाने पर 3.1 रही तीव्रता

Mon, 05 Sep 2022 12:34 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

चंबा में भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.1 आंकी गई। इसका केंद्र जमीन के अंदर पांच किलोमीटर की गहराई पर था।  
विज्ञापन
भूकंप(सांकेतिक) - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के चंबा में भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.1 आंकी गई। इसका केंद्र जमीन के अंदर पांच किलोमीटर की गहराई पर था।  भूकंप आधी रात करीब 12:10 बजे आया है। हालांकि तीव्रता कम होने के चलते भूकंप से किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं है।

विज्ञापन


चंबा में इससे पहले भी हल्के भूकंप आते रहे हैं। हिमाचल भूकंप की दृष्टि से सिस्मिक जोन चार और पांच में आता है। कांगड़ा, चंबा, लाहौल, कुल्लू और मंडी भूकंप की दृष्टि से सबसे अति संवेदनशील क्षेत्र हैं। ये क्षेत्र सिस्मिक जोन पांच में आते हैं जबकि प्रदेश के अन्य क्षेत्र जोन चार के तहत आते हैं। 

1905 के भूकंप में 20 हजार से ज्यादा लोगों की गईं थी जानें
कांगड़ा में 4 अप्रैल, 1905 की अलसुबह आए 7.8 की तीव्रता वाले भूकंप में 20 हजार से ज्यादा इंसानी जानें चली गई थीं। भूकंप से एक लाख के करीब इमारतें तहस-नहस हो गई थीं, जबकि 53 हजार से ज्यादा मवेशी भी भूकंप की भेंट चढ़ गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें