फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल के इस जिले में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर ये रही तीव्रता

Fri, 27 Jul 2018 05:48 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

भूकंप की दृष्टि से अति संवेदनशील हिमाचल के कांगड़ा में धरती तीन दिन के भीतर दूसरी बार कांपी है। जिले में शुक्रवार दोपहर 1:42 बजे भूकंप का झटका आने से लोग दहशत में आ गए।

विज्ञापन


हालांकि, भूकंप से क्षेत्र में कहीं भी जानमाल का नुकसान नहीं हुआ, लेकिन लोग डर से घरों से बाहर निकल आए। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक डा. मनमोहन सिंह के अनुसार भूकंप की तीव्रता 3.8 आंकी गई।

विज्ञापन

तीन दिन के भीतर जिले में दूसरी बार भूकंप

इससे पहले 24 जुलाई को भी कांगड़ा जिले में 2.9 तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया था। ऐसे में तीन दिन के भीतर जिले में दूसरी बार भूकंप से लोगों में भय का माहौल है।

इससे पहले चंबा में 22 जून को 3.0 और 25 जून को 3.3 तीव्रता का भूकंप आया था। 21 मई को किन्नौर, 22 मई को शिमला और 24 तथा 25 मई को लगातार किन्नौर में 3.5 से 4.1 की तीव्रता वाले भूकंप के झटके लगे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें