हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिले किन्नौर के कुछ क्षेत्रों में मंगलवार शाम 5 बजकर 41 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्र्रता 3.3 रही।
भूकंप के झटकों से लोग अपने घरों से बाहर भागे। भूकंप के झटकों से क्षेत्र में किसी भी प्रकार के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है। इससे पहले भी जिले के भूकंप आते रहे हैं।