फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में भूकंप, आधी रात को बाहर निकले लोग

Thu, 20 Aug 2015 11:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल के जिला मंडी समेत साथ लगते जिलों में देर रात भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। मंडी में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। आधी रात को भूकंप के झटकों से मंडी जिला थर्रा उठा। झटकों से लोगों में दहशत फैल गई।
विज्ञापन


12 बजकर 48 मिनट पर आए भूकंप का केंद्र बिंदु पंडोह के सात मील के पास था। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 4.0 आंकी गई। मंडी जिला भूकंप की दृष्टि से अति संवेदनशील जोन-5 में है। भूकंप से जिला में कोई नुकसान नहीं हुआ है। वीरवार को जिला उपायुक्त संदीप कदम ने भूकंप के खतरों से निपटने के लिए अधिकारियों के साथ बैठक की।

मंडी, गोहर, चैलचौक, सुंदरनगर, सराज समेत आसपास के क्षेत्रों में बुधवार रात को भूकंप के झटके महसूस किए गए। आधी रात को भूकंप के झटकों से घर का सामान फर्श पर गिर गया। जिससे लोग दहशत के मारे घर से बाहर निकल गए। हाल ही में नेपाल में हुए भूकंप से मची त्रासदी के भय से क्षेत्र के लोग डर के मारे करीब आधा घंटा खुले आसमान के नीचे खड़े रहे।
विज्ञापन


नाचन क्षेत्र की छम्यार पंचायत के नहरा गांव के कश्मीर सिंह और बरनाला गांव के दीनू ने बताया कि जब भूकंप का झटका हुआ तो उनके घर में सामान फर्श पर गिर गया। जिसके बाद उन्होंने ने शोर मचाया और परिवार के अन्य सदस्यों को जगा कर बाहर निकाला। जिला के गोहर, जंजैहली, स्यांज, कुटाहची, बाढू, रोहांडा, थुनाग, बगस्याड़ समेत आसपास के विस क्षेत्रों में भी लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किए।

जिला उपायुक्त संदीप कदम ने बताया कि रात को नेशनल डिजास्टर मैनेजमेंट अथारिटी की ओर से भूकंप के झटकों के बारे में सूचित किया गया था। पुलिस कंट्रोल रूप के माध्यम से सभी उपमंडलाधिकारियों को क्षेत्र में स्थिति का जायजा लेने के निर्देश दिए गए थे। उपायुक्त ने कहा कि भूकंप के झटकों से जिला में कोई नुकसान नहीं हुआ है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें