फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में भूकंप के हल्के झटके, लोगों में हड़कंप

Thu, 08 Oct 2015 05:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल के कई इलाकों में वीरवार सुबह करीब साढ़े छह बजे भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार भूकंप के ये झटके सुबह ठीक 6:34 मिनट पर महसूस किए गए।
विज्ञापन


रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 3.8 आंकी जा रही है। फिलहाल किसी तरह के जान व माल के नुकसान की सूचना नहीं है। जानकारी के अनुसार भूकंप का केंद्र हिमाचल के जिला मंडी में जमीन से करीब दस किलोमीटर नीचे था।

बहुमंजिला मकानों में रह रहे लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किए जिसके बाद कई स्थानों पर लोग घरों से बाहर निकल आए। भूकंप की खबर फैलते ही लोगों में हड़कंप मच गया। भूकंप के दो से तीन झटके महसूस किए गए हैं। फिलहाल किसी नुकसान की सूचना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें