फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अर्ली वेरायटी का सेब मंडियों में पहुंचा, 1100 रुपये पेटी बिका

Fri, 05 Jul 2019 10:24 AM IST
Krishan Singh धर्मवीर गौतम, अमर उजाला, करसोग (मंडी)
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

अर्ली वेरायटी का सेब मंडियों में पहुंचना शुरू हो गया है। बुधवार को चुराग मंडी में टाइडमैन सेब 1100 रुपये प्रति पेटी तक बिका। एक पेटी 22 से 24 किलो की है। करसोग में सेब की इस बार अच्छी फसल है, लेकिन प्री मानसून सीजन में अच्छी बारिश न होने और मानसून की देरी से इस बार सेब के साइज पर असर पड़ा है। 

विज्ञापन


हालांकि, सर्दियों के मौसम में हुई अच्छी बर्फबारी से पिछले साल के मुकाबले अबकी बार काफी अच्छी फसल है। सरकार को भेजी गई रिपोर्ट के मुताबिक इस बार जिला में सेब उत्पादन 28,57, 850 पेटियां रहने का अनुमान है। पिछले साल मंडी जिला के सेब के सर्वाधिक उत्पादन वाले  ब्लॉक करसोग, गोहर, जंजैहली व सुंदरनगर में यही उत्पादन 21,98,350 पेटी था।

ऐसे में इस बार जिला में सेब उत्पादन 6, 59,500 पेटियां अधिक रहने का अनुमान है। जिला मंडी बागवानी विभाग के उपनिदेशक अमर प्रकाश कपूर का कहना है कि इस बार जिला में पिछले साल की तुलना में काफी अधिक फसल है। उनका कहना है कि अगर मौसम साथ देता तो सेब का उत्पादन और भी अच्छा रह सकता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

करसोग में 11 लाख पेटियों से अधिक उत्पादन

मंडी जिला में सबसे अधिक सेब उत्पादन करने वाले करसोग क्षेत्र में इस बार 11, 73,250 पेटियां रहने का अनुमान है। विशेषज्ञों के मुताबिक इस बार सर्दियों में अच्छी बर्फबारी से जरूरी चिलिंग आवर्स पूरा होने से सेब की सेटिंग अच्छी है।

पिछले साल करसोग में सेब उत्पादन 9,20, 350 पेटी था। इस बार ये उत्पादन 2,52,900 पेटी अधिक रहने के आसार जताए गए हैं। करसोग से अर्ली वेरायटी का सेब मंडियों में पहुंचना भी शुरू हो गया है। जो आने वाले दिनों में और रफ्तार पकड़ सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें