फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ई-गवर्नेंस में हिमाचल को मिली बड़ी कामयाबी

Sat, 26 Dec 2015 09:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
ई-गवर्नेंस के क्षेत्र में हिमाचल प्रदेश ने एक और उपलब्धि हासिल की है। इस वर्ष जुलाई में आयोजित डिजिटल इंडिया सप्ताह के दौरान हिमाचल प्रदेश सरकार को इस क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए ई-सुशासन पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है।
विज्ञापन


हिमाचल प्रदेश ने देश के अन्य राज्यों को पछाड़कर दूसरा स्थान हासिल किया है। हिमाचल प्रदेश को यह पुरस्कार 28 दिसंबर, 2015 को सुशासन दिवस के अवसर पर नई दिल्ली में केंद्रीय सूचना तकनीक एवं संचार मंत्री रवि शंकर प्रसाद की ओर से प्रदान किया जाएगा। यह जानकारी प्रदेश सरकार के एक प्रवक्ता ने दी।

उन्होंने कहा कि प्रथम जुलाई से 7 जुलाई, 2015 तक आयोजित डिजिटल इंडिया सप्ताह का उद्देश्य नागरिकों को डिजिटल उल्लेख को लेकर सूचना, शिक्षा एवं सहभागिता पर बल देना था। हिमाचल प्रदेश में इस सप्ताह के दौरान अनेक कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिसकी रिपोर्टिंग ऑनलाईन प्रणाली के माध्यम से की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें