फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस भर्ती घोटाला : ये अधिकारी हो सकते हैं चार्जशीट

Tue, 12 Jun 2018 12:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल पुलिस भर्ती घोटाले में ये अधिकारी चार्जशीट हो सकते हैं। कांग्रेस सरकार के कार्यकाल के दौरान 2016 में हुई हिमाचल पुलिस कांस्टेबल भर्ती में गड़बड़ी की गाज शिमला के तत्कालीन एसपी डीडब्ल्यू नेगी और ऊना में तैनात रहे एडिशनल एसपी अमित शर्मा पर गिर सकती है।

विज्ञापन


पुलिस मुख्यालय ने इन दोनों अफसरों के अलावा स्वास्थ्य विभाग के एक डॉक्टर रजत चंद के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के लिए सरकार को चिट्ठी लिखी है। ‘अमर उजाला’ ने सोमवार के अंक में हिमाचल पुलिस कांस्टेबल की भर्ती में गड़बड़झाला

शीर्षक से खबर प्रकाशित कर विभाग में हुए घोटाले का खुलासा किया था। खबर प्रकाशित होने के बाद से विभाग में हड़कंप मच गया है। सूत्रों की मानें तो विभाग ने उक्त तीनों के खिलाफ कार्रवाई की सिफारिश कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कम कद वाले को दिखा दिया लंबा

आला अधिकारी आधिकारिक रूप से इस मामले में कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है लेकिन नाम न लिखने की शर्त पर एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दोनों जिलों में सामने आए मामलों में शारीरिक अर्हता पूरी न होने की पुष्टि हो गई है।

ऐसे में तीनों के खिलाफ कार्रवाई हो सकती है। सरकार ने अगर इसे गंभीरता से ले लिया तो इसमें आपराधिक मामला भी बन सकता है।  जांच में यह बात सामने आई है कि अधिकारियों ने अपने रसूख का फायदा उठाते हुए कम कद वाले को लंबा दिखा दिया।

सूत्रों का कहना है कि एक जिला में तो अधिकारियों ने खुद ही हाइट नाप डाली। मामले में मेडिकल अफसर ने भी आपत्ति नहीं जताई, जिससे उसकी भूमिका भी सवालों के घेरे में है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें