फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: जुन्गा में दशहरा मेला 2 से 4 अक्तूबर तक

सार

जुन्गा (शिमला) में 2 से 4 अक्तूबर तक जिला स्तरीय दशहरा मेला आयोजित होगा। इसमें कबड्डी और कुश्ती प्रतियोगिताएं मुख्य आकर्षण होंगी, जिनमें विजेताओं को नकद पुरस्कार दिए जाएंगे। प्रशासन ने व्यवस्था के विशेष प्रबंध किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेले में होंगी कबड्डी प्रतियोगिताएं
विज्ञापन

मेले के अंतिम दिन होगा दंगल, नामी पहलवान लेंगे हिस्सा
संवाद न्यूज एजेंसी
जुन्गा (शिमला)। जिले के जुन्गा क्षेत्र में प्रसिद्ध जिला स्तरीय दशहरा मेला इस बार जुन्गा स्कूल मैदान में दो से चार अक्तूबर तक मनाया जाएगा। इसमें लंका दहन के अलावा कई सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। साथ ही कबड्डी और कुश्ती प्रतियोगिता भी करवाई जाएगी।

मेला समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए तहसीलदार जुुन्गा एवं मेला अधिकारी नारायण सिंह वर्मा ने बताया कि परंपरा के अनुसार तत्कालीन क्योंथल रियासत के राजा खुश विक्रम सेन की अगुवाई में राजमहल से रघुनाथ की पालकी वाद्ययंत्रों के साथ निकाली जाएगी। मेला मैदान में राजा खुश विक्रम सेन पूजा अर्चना करने के बाद रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतलों को अग्नि देकर लंका दहन करेंगे। तीन और 4 अक्तूबर को जुन्गा तहसील में स्थानीय अवकाश रहेगा। तीन अक्तूबर को दिन में कबड्डी प्रतियोगिताएं करवाई जाएंगी। टीम का प्रवेश शुल्क एक हजार रुपये रखा है। विजेता टीम को 31 हजार रुपये और उप विजेता को 21 हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। स्कूलों, महिला मंडलों, स्वयं सहायता समूहों और स्थानीय कलाकार मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। तीन अक्तूबर को मेला समिति की ओर स्टार नाइट आयोजित की जाएगी। इस मौके पर एडीएम पंकज शर्मा बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


तहसीलदार ने बताया कि मेले के अंतिम दिन चार अक्तूबर को विशाल दंगल होगा। इसमें उत्तरी भारत के नामी पहलवान भाग लेगें। बड़ी माली जीतने वाले पहलवान को 51 हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। कबड्डी के फाइनल मुकाबले भी होंगे। मेले में कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष प्रबंध किए हैं। मेला स्थल पर पानी, बिजली इत्यादि के प्रबंध के लिए समितियों का गठन किया है। इस मौके पर नायब तहसीलदार राजेंद्र ठाकुर, जुन्गा पंचायत के प्रधान बंसी लाल कश्यप और पंकज सेन सहित मेला समिति के अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें