फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुल्हन पक्ष के लोगों ने आधी रात को दूल्हे के घर पर बोला हमला, छह लोग घायल

Thu, 10 Jun 2021 08:03 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर

सार

आधी रात करीब तीन बजे हिमाचल प्रदेश की नगर परिषद हमीरपुर के वार्ड नंबर पांच स्थित सुमित कुमार के घर पर अचानक किए गए इस हमले के दौरान खूब चीख पुकार मच गई।
 
विज्ञापन
हमले में घायल दूल्हा, उसके पिता व बहन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

घरवालों की मर्जी के खिलाफ हुई एक शादी हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर में दुल्हन और दूल्हा पक्ष के बीच खूनी झड़प का कारण बन गई। विवाह से नाराज दुल्हन के मायका पक्ष के करीब 24 लोगों ने आधी रात को दूल्हे के घर पर हमला बोल दिया। इस हमले में छह लोग घायल हुए हैं। तीन गंभीर घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बुधवार आधी रात के बाद करीब तीन बजे नगर परिषद हमीरपुर के वार्ड नंबर पांच स्थित सुमित कुमार के घर पर यह खूनी झड़प हुई। अचानक हुए इस हमले से वार्ड में चीख-पुकार मच गई। आसपास के घरों में रहने वाले लोग डर के मारे घर की छतों पर चढ़ गए। जहां पर यह खूनी झड़प हुई, उससे महज 200 मीटर की दूरी पर जिला मुख्यालय का पुलिस थाना सदर है।

इस जानलेवा हमले में दूल्हा सुमित कुमार, उसके पिता प्रेम चंद और दूसरे कमरे में सो रही बहन ज्योति कुमारी गंभीर घायल हैं। दूल्हे की माता और चाचा समेत अन्य लोगों को हल्की चोटें आई हैं। हमलावर घर के दरवाजे तोड़ कर अंदर घुसे थे। इस मारपीट के दौरान खिड़की के शीशे और दरवाजे तोड़ डाले और भीतर रखे सामान को भी नुकसान पहुंचा है। हमले के बाद मायका पक्ष के लोग अपनी बेटी को गाड़ी में बैठाकर साथ ले गए।
विज्ञापन


लड़की का मायका नादौन के किटपल में है, लेकिन वह कई सालों से पंजाब के लुधियाना में रहते हैं।  बताया जा रहा है कि बुधवार दोपहर को ही युवक और युवती ने एसडीएम कोर्ट में शादी रचाई थी। लड़की का कहना था कि वह बालिग है और अपनी मर्जी से शादी रचा रही है। इसके बावजूद मायका पक्ष के लोगों को यह शादी रास नहीं आई और आधी रात को दूल्हे के घर पर धावा बोल दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

इसके साथ ही पुलिस ने ऊना और कांगड़ा पुलिस को सूचना देकर बॉर्डर पर चौकसी बढ़ा दी है। सुमित ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि उसकी पत्नी की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हमीरपुर विजय सकलानी ने कहा कि शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पीड़ित लोगों का मेडिकल करवाया जा रहा है। मामले की जांच चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें