फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जज्बा...: बर्फ में रास्ता बनाकर बहन को परीक्षा केंद्र पहुंचाया, चार किलोमीटर का सफर साढ़े तीन घंटे में किया तय

Tue, 05 Mar 2024 05:55 AM IST
विजय पुंडीर दिनेश जस्पा, अमर उजाला, लाहौल-स्पीति

सार

घाटी में बोर्ड परीक्षाओं के लिए बनाए 10 केंद्रों तक पहुंचने को विद्यार्थियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है। जिले में तीन दिन तक भारी बर्फबारी हुई है। इससे रास्तें, सड़कें बंद हैं।
विज्ञापन
लाहौल के खंगसर गांव की रिशिका 12वीं की परीक्षा देने बर्फ के बीच चलकर परीक्षा केंद्र गोंधला पहुंची - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की संचालित परीक्षाओं से पहले विद्यार्थियों को केंद्र पहुंचने के लिए भी इम्तिहान देना पड़ रहा है। लाहौल में भारी बर्फबारी के कारण विद्यार्थियों को केंद्र पहुंचने के लिए बर्फ में चलना पड़ रहा है।

विज्ञापन


सोमवार को जमा दो कक्षा की परीक्षा देने के लिए खंगसर की छात्रा रिशिका करीब 100 सेंटीमीटर बर्फ में चार किलोमीटर चलकर परीक्षा केंद्र गोंधला पहुंचीं। भाई पवन ने खंगसर से लेकर गोंधला परीक्षा केंद्र तक बर्फ में रास्ता बनाया। पवन ने कहा कि सुबह करीब साढ़े पांच बजे घर से निकले। चार किलोमीटर का रास्ता करीब साढ़े तीन घंटे में तय किया।

घाटी में बोर्ड परीक्षाओं के लिए बनाए 10 केंद्रों तक पहुंचने को विद्यार्थियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है। जिले में तीन दिन तक भारी बर्फबारी हुई है। इससे रास्तें, सड़कें बंद हैं। कई विद्यार्थियों को केंद्रों तक पहुंचने के लिए करीब दो से तीन किलोमीटर बर्फ में चलना पड़ रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें