फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्रग अलर्ट: हिमाचल में बनीं सात दवाओं के सैंपल फेल, बाजार से वापस मंगवाया स्टॉक

Tue, 18 Jan 2022 09:54 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बद्दी (सोलन)

सार

 राज्य ड्रग नियंत्रक नवनीत मरवाह ने कहा कि फेल होने वाले दवा कंपनी के उत्पाद लाइसेंस रद्द कर दिए हैं। संबंधित कंपनियों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं और बाजार से दवाइयों वापस मंगवाने को कहा गया है। साथ ही इन कंपनियों के दवाई उत्पादन कार्य का निरीक्षण भी किया जाएगा।
विज्ञापन
दवाइयों के सैंपल फेल(सांकेतिक)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में बनी गैस्ट्रिक की दवा पेंटाप्रोजोल समेत सात दवाइयों के सैंपल मानकों पर खरे नहीं उतरे हैं। केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन के दिसंबर के ड्रग अलर्ट में यह दवाएं मानकों पर सही नहीं पाई गईं। देशभर में 35 सैंपल फेल हुए हैं। राज्य ड्रग नियंत्रक नवनीत मरवाह ने कहा कि फेल होने वाले दवा कंपनी के उत्पाद लाइसेंस रद्द कर दिए हैं। संबंधित कंपनियों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं और बाजार से दवाइयों का स्टॉक वापस मंगवाने को कहा गया है।

विज्ञापन


साथ ही इन कंपनियों के दवाई उत्पादन कार्य का निरीक्षण भी किया जाएगा। केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रक संगठन ने दिसंबर माह में देश भर में 1385 दवाओं के सैंपल लिए थे जिसमें 33 दवाइयों के सैंपल फेल हुए हैं और दो दवाओं के सैंपल मानकों पर खरे नहीं उतरे। जबकि 1350 दवाओं के सैंपल पास हो गए हैं। राज्य दवा नियंत्रक नवनीत मरवाह ने बताया कि विभाग ने फेल होने वाली दवाओं के उत्पाद लाइसेंस रद्द कर संबंधित कंपनियों को कारण बताओ नोटिस जारी किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें