फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे की लत में फंसे युवक ने फंदा लगा की आत्महत्या

Sat, 04 Aug 2018 05:45 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर)
विज्ञापन
विज्ञापन

नशे की लत में फंसे एक युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पांवटा साहिब के बद्रीपुर में परिजनों की गैर मौजूदगी में युवक ने शुक्रवार रात अपनी जान दे दी। सुबह जब मां और भाई लौटे तो उनके होश उड़ गए।

विज्ञापन


पुलिस को मौके से युवक का सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है जिसमें लिखा है कि वह अपनी जिंदगी से परेशान होकर कदम उठा रहा है। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में पता चला है कि युवक स्मैक और अन्य नशे का आदी था।

परिजनों ने उसे नशा मुक्ति केंद्र में भी भर्ती कराया था, लेकिन वहां से लौटकर फिर नशा करने लग पड़ा था। उसने पहले भी आत्महत्या के प्रयास किए थे। युवक उत्तराखंड के अल्मोड़ा का है। बता दें कि बीते दिनों भी गिरिपार के एक युवक ने नशे की ओवरडोज से दम तोड़ दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

नशा मुक्ति केंद्र में भी कराया था भर्ती, पहले भी किए थे सुसाइड के प्रयास

पुलिस के अनुसार उत्तराखंड निवासी 26 वर्षीय युवक अपने परिवार के साथ बद्रीपुर में एक किराये के मकान में रह रहा था। शुक्रवार शाम नशे को लेकर ही परिजनों और युवक में कहासुनी हुई। इसके बाद परिवार के सभी सदस्य पांवटा में ही एक रिश्तेदार के यहां चले गए। रात को वह घर पर अकेला ही था। शनिवार सुबह जब परिजन लौटे तो देखा कि कमरा भीतर से बंद है।

उन्होंने खिड़की से भीतर देखा तो युवक फंदे से लटका हुआ था। पुलिस ने शव को फंदे से उतार पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। उधर, डीएसपी पांवटा प्रमोद चौहान ने सुसाइड नोट मिलने और युवक को नशे की लत होने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि युवक बेरोजगार था। परिजनों से उसकी कहासुनी भी हुई। हो सकता है कि नशा न मिलने के कारण उसने ऐसा कदम उठाया हो। पुलिस की जांच जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें