2022 में भी घरेलू हिंसा के चलते अवकाश पर रहा था चालक : रोहन
एचआरटीसी के प्रबंध निदेशक रोहन चंद ठाकुर का कहना है कि मंडी के धर्मपुर में एचआरटीसी कर्मचारी की दुर्भाग्यपूर्ण मौत के मामले में निगम प्रबंधन को मिली सूचना में पता चला है कि कर्मचारी ने घरेलू हिंसा को लेकर साल 2022 में भी चिकित्सा अवकाश लिया था। 18 नवंबर 2022 को क्षेत्रीय प्रबंधक कुल्लू को भेजे पत्र में उन्होंने घरेलू विवाद का हवाला देते हुए 15 दिनों के चिकित्सा अवकाश का अनुरोध किया था। 7 जनवरी 2025 के अवकाश आवेदन में भी चालक ने घरेलू कलह को कारण बताया है। इससे स्पष्ट है कि कर्मचारी को घर पर घरेलू कलह का सामना करना पड़ रहा था, दस्तावेजों से भी यह साफ हो चुका है।