फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HP Eco Tourism: ईको टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए हिमाचल में 50 साइटें चिह्नित, जल्द होंगे टेंडर

Sat, 18 Jan 2025 11:22 AM IST
Krishan Singh धर्म सिंह तोमर, संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन (सिरमौर)

सार

प्रदेश में ईको टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने पहले चरण में वन विभाग की 50 साइटों का चयन किया है। इन्हें विकसित करने को लेकर सरकार जल्द टेंडर करेगी। 
विज्ञापन
ईको टूरिज्म बिंद्रावनी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 हिमाचल प्रदेश में ईको टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने पहले चरण में वन विभाग की 50 साइटों का चयन किया है। इन्हें विकसित करने को लेकर सरकार जल्द टेंडर करेगी। इस वर्ष सरकार का ईको टूरिज्म से 200 करोड़ रुपये का राजस्व एकत्रित करने का लक्ष्य है। सरकार ईको टूरिज्म के तहत वन विभाग के विभिन्न विश्राम गृहों को अपग्रेड करने जा रही है। इसको लेकर हट निर्माण के अलावा ट्रैकिंग, कैंपिंग साइटों को भी बढ़ावा दिया जाएगा। शुरुआती चरण में कुल्लू, मंडी, सिरमौर, कांगड़ा, हमीरपुर, चंबा आदि जिलों से विभाग की ऐसी 50 साइटों का चयन किया गया है, जहां पर्यटन की अधिक संभावनाएं हैं। इन साइटों को विकसित करने के लिए जल्द टेंडर किए जाएंगे। इसके तहत पर्यटकों को दी जाने वाली सुविधाओं को बढ़ाया जाएगा।

विज्ञापन

विभाग के अनुसार फिलहाल दूसरे राज्यों व देशों से आने वाले पर्यटकों के लिए विश्राम गृहों में ठहरने को लेकर ऑनलाइन बुकिंग शुरू की गई है। इसका अच्छा रुझान देखने को मिल रहा है। धर्मशाला, कुल्लू, मंडी आदि क्षेत्रों में बड़ी संख्या में बुकिंग मिल रही है। विभाग के विश्राम गृह एक दिन भी खाली नहीं रह रहे हैं। खासकर महाराष्ट्र, मुम्बई, दिल्ली आदि क्षेत्रों से भारी संख्या में पर्यटक यहां ठहर रहे हैं। 

विश्राम गृहों में तैनात चौकीदारों को दिया जा रहा प्रशिक्षण
वन विभाग अपने विश्राम गृहों में तैनात चौकीदारों को होटल टूरिज्म को लेकर विशेष प्रशिक्षण दे रहा है। उन्हें पर्यटकों की जरूरत के हिसाब से सामान रखने तथा सजावट आदि को लेकर प्रशिक्षित किया जा रहा है।
विज्ञापन

प्रदेश में इको टूरिज्म को बढ़ावा देने को लेकर पहले चरण में वन विभाग की 50 साइटों का चयन किया गया है। इसको विकसित करने को लेकर जल्द टेंडर किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त ऑनलाइन बुकिंग भी शुरू की गई है। इसका अच्छा रुझान मिल रहा है।-वसंत किरण बाबू, अरण्यपाल वन विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें