गंभीर घायल को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गलोड ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक अपने पीछे पत्नी और दो बेटों को छोड़ गया है। एक बेटा डिग्री कॉलेज में बीकॉम की पढ़ाई कर रहा है, जबकि दूसरा निजी कंपनी में काम करता है।
निर्धन परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उधर, पुलिस चौकी गलोड के प्रभारी कुशादत्त शर्मा का कहना है कि दरबोड़ में ट्रैक्टर पलटने से चालक किशोरी लाल की मौत हुई है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।