फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: सड़क दुर्घटना के 12 साल पुराने केस में चालक दोषी

विज्ञापन
विज्ञापन
हादसे में तीन लोग हो गए थे घायल
विज्ञापन

घटना के समय चालक बिना आरसी और बीमा के चला रहा था वाहन

संवाद न्यूज एजेंसी


शिमला। मोटर व्हीकल एक्ट के नियमों की अवहेलना करने के 12 साल पुराने मामले में न्यायालय ने एक व्यक्ति को दोषी ठहराया है। अदालत के मुताबिक घटना के दिन दोषी वैध आरसी (पंजीकरण प्रमाणपत्र) और बीमा के बिना गाड़ी चला रहा था।
विज्ञापन

उपमंडल रामपुर निवासी दोषी लायक राम को एमवी अधिनियम की धारा 192 और 196 के तहत 2,000 रुपये का जुर्माना लगाया है। साथ ही दोषी को सार्वजनिक मार्ग पर लापरवाही से वाहन चलाने पर दोषमुक्त करने के आदेश दिए हैं। न्यायिक मजिस्ट्रेट विभूति बहुगुणा ने यह फैसला सुनाया। यह मामला 31 जुलाई 2013 को ढली थाना क्षेत्र का है। पुलिस के मुताबिक 30 जुलाई को शिकायतकर्ता अरुण ने सूरज के साथ शिलारू से एक पिकअप में लिफ्ट ली। आरोप थे कि वाहन को आरोपी लायक राम चला रहा था। रात करीब 11:30 बजे हसनवैली के पास वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। दुर्घटना में पिकअप में सवार तीनों लोगों को चोटें आईं। इसके बाद सभी घायलों को अस्पताल ले जाकर उपचार दिया गया। आरोपी वाहन को प्रभावी बीमा और पंजीकरण प्रमाण पत्र के बिना चला रहा था। जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल से वाहन को कब्जे में ले लिया और इसे यांत्रिक जांच के लिए भेजा। पुलिस ने गवाहों के बयान दर्ज किए। जांच पूरी होने के बाद इस न्यायालय में चालान पेश किया गया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें