फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: जोगिंद्रा केंद्रीय सहकारी बैंक कर्मियों के लिए ड्रेस कोड लागू, निर्धारित वर्दी पहनकर आना होगा दफ्

Tue, 07 Nov 2023 02:56 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन

सार

केंद्रीय सहकारी बैंक सोलन के कर्मी अब सचिवालय कर्मियों की तर्ज पर निर्धारित वर्दी में दफ्तर आएंगे। बैंक प्रबंधन की ओर से सभी कर्मचारियों के लिए ड्रेस कोड लागू कर दिया गया है। 
विज्ञापन
जोगिंद्रा केंद्रीय सहकारी बैंक कर्मियों के लिए ड्रेस कोड लागू - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 जोगिंद्रा केंद्रीय सहकारी बैंक सोलन के कर्मी अब सचिवालय कर्मियों की तर्ज पर निर्धारित वर्दी में दफ्तर आएंगे। बैंक प्रबंधन की ओर से सभी कर्मचारियों के लिए ड्रेस कोड लागू कर दिया गया है। इसमें पुरुष कर्मियों के लिए लाल जैकेट जबकि महिला कर्मियों के लिए काली जैकेट ड्रेस कोड के रूप में लागू की गई है। बीते दिनों हुई जोगिंद्रा केंद्रीय सहकारी बैंक की बैठक में यह फैसला लिया गया था, जिसे अब लागू कर दिया गया है।

विज्ञापन


बैंक के अध्यक्ष मुकेश शर्मा ने कहा कि जोगिंद्रा बैंक पहला ऐसा सहकारी क्षेत्र का बैंक बन गया है, जिसने अपने कर्मचारियों के लिए ड्रेस कोड लागू किया है। उन्होंने कहा कि ऐसा इसलिए किया गया है क्योंकि इससे एक तो कर्मचारी अपने आप को अच्छा महसूस करते हैं। वहीं, दूसरी ओर यहां बैंकों में आने वाले ग्राहकों पर भी इसका अच्छा प्रभाव पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें