फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ABVP HP President: डॉ. सुनील ठाकुर फिर बने एबीवीपी के हिमाचल प्रदेश अध्यक्ष

Wed, 28 Sep 2022 06:47 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

एबीवीपी के प्रदेश कार्यालय शिमला की ओर चुनाव अधिकारी डॉ. सीमा ठाकुर ने कहा कि दोनों पदाधिकारी का एक वर्ष का कार्यकाल रहेगा।  सोलन में तीन अक्तूबर को होने वाले 43वें प्रदेश अधिवेशन में दोनों पदभार संभालेंगे। 
विज्ञापन
डॉ. सुनील ठाकुर - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने डॉ. सुनील ठाकुर (धर्मशाला) को फिर से संगठन का प्रदेशाध्यक्ष और आकाश नेगी (किन्नौर) को प्रांत मंत्री बनाया है। दोनों निर्विरोध इन पदों के लिए चुने गए हैं। एबीवीपी के प्रदेश कार्यालय शिमला की ओर चुनाव अधिकारी डॉ. सीमा ठाकुर ने कहा कि दोनों पदाधिकारी का एक वर्ष का कार्यकाल रहेगा।  सोलन में तीन अक्तूबर को होने वाले 43वें प्रदेश अधिवेशन में दोनों पदभार संभालेंगे।

विज्ञापन


डॉ. सुनील ठाकुर मूलत: सरकाघाट (मंडी) के रहने वाले हैं। वह 1997 से एबीवीपी से जुड़े है। विद्यार्थी परिषद में नगर अध्यक्ष हमीरपुर, जिला प्रमुख हमीरपुर, प्रांत उपाध्यक्ष और राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य के दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं। आकाश नेगी मूलत: तरांडा (किन्नौर) के रहने वाले हैं। वर्ष 2015 से एबीवीपी से जुड़े है। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के इकाई सचिव और प्रांत सह मंत्री रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें