फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HPSSC New Chairman: डॉ. संजय ठाकुर को बनाया हिमाचल कर्मचारी चयन आयोग का अध्यक्ष

Tue, 16 Aug 2022 09:30 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

वरिष्ठतम सदस्य होने के चलते डॉ. संजय ठाकुर को अध्यक्ष का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया था। मंगलवार को सरकार ने डॉ. संजय ठाकुर को अध्यक्ष नियुक्त कर दिया है। 
विज्ञापन
कर्मचारी चयन आयोग के नए अध्यक्ष डॉ. संजय ठाकुर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राज्य सरकार ने हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर के सदस्य डॉ. संजय ठाकुर को आयोग का नया अध्यक्ष नियुक्त कर दिया है। पांच वर्षों के लिए डॉ. संजय ठाकुर की नियुक्ति की गई है। कार्मिक विभाग की ओर से मंगलवार शाम को इस बाबत अधिसूचना जारी की गई। ब्रिगेडियर (सेवानिवृत्त) सतीश कुमार के 26 मई 2022 को सेवानिवृत्त होने के बाद से आयोग में अध्यक्ष का पद रिक्त था। वरिष्ठतम सदस्य होने के चलते डॉ. संजय ठाकुर को अध्यक्ष का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया था।

विज्ञापन


मंगलवार को सरकार ने डॉ. संजय ठाकुर को अध्यक्ष नियुक्त कर दिया है। सुंदरनगर के सलापड़ से संबंध रखने वाले डॉ. संजय ठाकुर 22 फरवरी 2018 को आयोग में सदस्य नियुक्त हुए थे। डिग्री कॉलेज सुंदरनगर और जीवाजी विश्वविद्यालय ग्वालियर से शिक्षा प्राप्त करने के बाद से डॉ. संजय ठाकुर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद और भाजपा से सक्रिय रूप से जुड़े रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें