फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: हिमाचल में लेप्रोस्कोपिक ऑपरेशन शुरू करने वाले डॉ. आरएल गुप्ता का निधन

Sat, 25 Nov 2023 08:05 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला

सार

लेप्रोस्कोपिक उपचार प्रणाली शुरू करने वाले डॉ. आरएल गुप्ता का 83 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। गुप्ता ने आईजीएमसी में शनिवार सुबह 6:30 बजे अंतिम सांस ली।
विज्ञापन
डॉ. आरएल गुप्ता(फाइल) - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल में लेप्रोस्कोपिक उपचार प्रणाली शुरू करने वाले डॉ. आरएल गुप्ता का 83 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। गुप्ता ने आईजीएमसी में शनिवार सुबह 6:30 बजे अंतिम सांस ली। डॉ. आरएल गुप्ता आईजीएमसी में सर्जरी विभागाध्यक्ष और डॉ. राजेंद्र प्रसाद सरकारी मेडिकल कॉलेज कांगड़ा में प्राचार्य के पद पर सेवाएं दीं। शिमला के रहने वाले डॉ. आरएल गुप्ता तीन दिन पहले पेट दर्द की शिकायत को लेकर उपचार के लिए आईजीएमसी पहुंचे थे। वह मधुमेह (शुगर) रोगी थे। चिकित्सकों की निगरानी में उनका उपचार शुरू किया गया।

विज्ञापन


लेकिन शनिवार सुबह अचानक चक्कर आया और उनकी मौत हो गई। सेमडिकोट (स्टेट एसोसिएशन ऑफ मेडिकल एंड डेंटल कॉलेज टीचर्स) ने इनके निधन पर शोकसभा की। सेमडिकोट के अध्यक्ष डॉ. बलबीर सिंह वर्मा, उपाध्यक्ष डॉ. पुनीत महाजन, महासचिव डॉ. पीयूष कपिला, सामाजिक सचिव डॉ. मनीष गुप्ता, कोषाध्यक्ष डॉ. योगेश दीवान, कार्यकारी सदस्य डॉ. निशी सूद, डॉ. ऊषा, डॉ. दिग्विजय ठाकुर, पूर्व अध्यक्ष डॉ. राजेश सूद और महासचिव डॉ. जीके वर्मा ने उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। यह भी बताया कि उनकी देखरेख में विभाग के चिकित्सक लेप्रोस्कोपिक तकनीक के जरिये की जाने वाली सर्जरी में प्रशिक्षित हुए हैं। इसके अलावा कई चिकित्सकों ने छात्र अवधि के दौरान उनके साथ बिताए पल भी साझा किए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें