फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: प्रदेश भवन एवं कामगार कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. राकेश शर्मा बबली का निधन

Sat, 02 Jul 2022 10:08 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बिझड़ी (हमीरपुर)

सार

बबली विधानसभा क्षेत्र बड़सर के रहने वाले थे और वर्तमान में भाजपा किसान मोर्चा के अध्यक्ष पद पर भी सेवाएं दे रहे थे। उनके निधन से हमीरपुर जिले में शोक की लहर है। 
विज्ञापन
डॉ. राकेश शर्मा बबली(फाइल) - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश भवन एवं कामगार कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. राकेश शर्मा बबली का हृदयगति रुकने से शनिवार देर शाम निधन हो गया। वह विधानसभा क्षेत्र बड़सर की सकरोह पंचायत के बुडान गांव के रहने वाले थे। वर्तमान में भाजपा किसान मोर्चा के अध्यक्ष थे। डॉ. राकेश विधानसभा क्षेत्र बड़सर से भाजपा टिकट के प्रबल दावेदारों में भी शामिल रहे हैं। स्थानीय स्कूल में प्रारंभिक शिक्षा के बाद हमीरपुर कॉलेज से स्नातक की पढ़ाई की। आगे की पढ़ाई के लिए एचपीयू गए। यहां पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पूर्णकालिक सदस्य बन गए। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से भी जुड़ गए।

विज्ञापन


उसके बाद दिल्ली बुलाया गया। उन्होंने पढ़ाई जारी रखी और पीएचडी पूरी की। वह पंजाब चुनाव प्रभारी भी रहे। 34 वर्ष की उम्र में रमना शर्मा से शादी की। उनके दो बच्चे एक लड़का आदि शर्मा (6) और बेटी नंदिता शर्मा (3) हैं। अपने क्षेत्र में भी दीनदयाल अंत्योदय समिति का गठन किया। यह समिति गरीब लोगों के कल्याण में महत्वपूर्ण सहयोग देती है। तदोपरांत, वर्तमान सरकार में इन्हें कामगार कल्याण बोर्ड का चेयरमैन बनाया गया। उनकी भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी नजदीकियां रही हैं।  वह शनिवार को किन्नौर जिला के दौरे पर थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें