फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: आईजीएमसी शिमला के एमएस बने डॉ. राहुल राव, सरकार ने जारी की अधिसूचना

Sat, 24 Dec 2022 10:37 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

डॉ. राहुल राव गांव गोपालपुर तहसील सरकाघाट, जिला मंडी के रहने वाले हैं। 
  स्वास्थ्य क्षेत्र में उन्होंने सिरमौर के लानाचेना स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से मेडिकल ऑफिसर के तौर पर सेवाएं साल 2002 से शुरू की थीं। 
विज्ञापन
वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राहुल राव। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईजीएमसी शिमला में वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक पद पर डॉ. राहुल राव की तैनाती की गई है। हिमाचल प्रदेश के विशेष सचिव (स्वास्थ्य) की ओर से शनिवार को इस बाबत अधिसूचना जारी की गई है। डॉ. राहुल राव गांव गोपालपुर तहसील सरकाघाट, जिला मंडी के रहने वाले हैं। 

विज्ञापन


  स्वास्थ्य क्षेत्र में उन्होंने सिरमौर के लानाचेना स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से मेडिकल ऑफिसर के तौर पर सेवाएं साल 2002 से शुरू की थीं। इस बीच  मंडी और चंबा में भी सेवाएं दे चुके हैं। दो सालों तक परिमहल में बतौर प्रोग्राम ऑफिसर सेवाएं दी हैं। आईजीएमसी में 2013 से 2017 तक डिप्टी एमएस रहे। साल 2018 में आईजीएमसी में अलग से अस्पताल प्रशासन विभाग बना। हिमाचल में यह विभाग पहली दफा शुरू हुआ। डॉ. राहुल रॉव ने यहां पर बतौर असिस्टेंट प्रोफेसर अपनी सेवाएं दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें