एचपीयू में डा. रघविंद्र सिंह हिमाचल टीचर्स एसोसिएशन (हपुटा) के नए अध्यक्ष चुने गए हैं। डा. रघुविंद्र सिंह ने डा. रमेश चौहान को नौ मतों से मात देकर अध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया।
कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष पद पर डा. महावीर सिंह, महासचिव पद पर डा. अमरजीत सिंह, सहसचिव पद पर डा. देवेंद्र शर्मा कब्जा किया है। वित्त सचिव पद पर डा. कमल मनोहर विजेता घोषित किए गए।
रिटर्निंग आफिसर प्रो. एमएस चौहान की देखरेख में हुए चुनाव में शिक्षकों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लेते हुए मतदान किया। कुल 185 में से 144 शिक्षक मतदाताओं ने मत का प्रयोग कर नई कार्यकारिणी का चुनाव किया।
दोपहर बाद तीन बजे की गई मतों की गणना के बाद चुनाव का परिणाम घोषित किया गया। कार्यकारिणी में जोगेंद्र सिंह धीमान, प्रो. जय सिंह परमार, प्रो. देवेंद्र कुमार शर्मा, मनु सूद, एसएस नारटा, जवाहर ठाकुर, नेत्र सिंह को निर्विरोध कार्यकारिणी का सदस्य चुना गया।
किसको-कितने मत पड़े
अध्यक्ष पद पर डा. रघुविंद्र सिंह 76 डा. रमेश चौहान 67, उपाध्यक्ष पद पर डा. आरएल झिंटा 55, डा. महावीर सिंह 87, महासचिव पद पर डा. अमरजीत 82 मत, डा. हरिमोहन 59 मत, सहसचिव पद पर डा. देवेंद्र शर्मा को 89, विरोधी राजेंद्र सिंह चौहान को 52, वित्त सचिव पद पर विजेता रहे डा. कमल मनोहर को 74 मत जबकि डा. प्रदीप कुमार को 67 मत मिले।