उल्लेखनीय है कि कौशल से पहले डॉ. हरी चंद शर्मा कुलपति थे। अगस्त 2016 को तैनात हुए शर्मा का कार्यकाल बीते 14 जून को समाप्त हो गया था। उनकी सेवानिवृत्ति के बाद अतिरिक्त मुख्य सचिव बागवानी आरडी धीमान को अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया था।
कुलपति की नियुक्ति के लिए भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के महानिदेशक डॉ. त्रिलोचन मोहपात्रा की अध्यक्षता में चार सदस्यीय सर्च कमेटी गठित की गई थी। इस कमेटी के पास देशभर से 82 आवेदन पहुंचे।
बीते आठ जून को राजभवन में कमेटी की बैठक हुई, जिसमें चर्चा के बाद पांच नामों का पैनल राज्यपाल को भेजा गया। बीते हफ्ते मुख्यमंत्री ने राज्यपाल से मुलाकात की थी जिसके बाद नए वीसी के नाम को लेकर चर्चा शुरू हो गई थी।