फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड अस्पताल काठा में नवजात शिशुओं की देखभाल कर रहीं डॉक्टर निशा

विज्ञापन
विज्ञापन
बद्दी (सोलन)। बद्दी निवासी महिला डॉ. निशा बापट कोविड अस्पताल काठामें सेवाएं देने के साथ-साथ अपने परिवार का भी ख्याल रही हैं। डॉ. निशा बापट बाल रोग विशेषज्ञ हैं और जिन गर्र्भवती महिलाओं को कोरोना संक्रमण होता है, उनके बच्चों की देखभाल का जिम्मा भी उन्हीं के ऊपर है। महिला डॉक्टर के अपने घर में डेढ़ साल और साढ़े पांच साल की दो बच्चियां हैं। इनकी देखभाल के साथ-साथ महिला चिकित्सक अस्पताल में भी ड्यूटी दे रही है।
विज्ञापन

डॉ. निशा बापट कोरोना संक्रमण वाली महिलाओं के बच्चों की देखभाल करते समय उसे अपने बच्चे नजर आते हैं। यही सोच कर वह जी-जान उनका उपचार करती हैं। काठा अस्पताल में ड्यूटी देने के बाद वह जब घर आती है तो अपने बच्चों की देखभाल भी करती है।
अस्पताल से लौटने से पहले कपड़े बदलने के बाद ही बच्चों तक पहुंचती है। यह कार्य पिछले मार्च 2020 से कर रही है। काठा अस्पताल में कोविड अस्पताल बनाने से पहले वह ओपीडी भी देखती थीं। महिला चिकित्सक ने बताया कि इस बीमारी से हर इंसान की लड़ाई जारी है। यह एक ऐसी जंग है जिसमें जो डर गया वह हार गया।
विज्ञापन

इसलिए वह अपनी ड्यूटी करते हुए भय महसूस नहीं करती है। उन्होंने दर्जनों महिलाओं के बच्चों को संभाला है लेकिन किसी भी बच्चे में कोविड के लक्षण नहीं आए हैं। प्रसव के बाद वह पॉजिटिव महिला को अपने बच्चों की कैसे देखभाल करनी है। यह सभी कार्य वह बखूबी निभाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें