आदेशों के अनुसार डीसी किन्नाैर डॉ. अमित कुमार शर्मा अब डीसी कुल्लू नियुक्त किए गए हैं। बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ विकास प्राधिकरण की मुख्य कार्यकारी अधिकारी सोनाक्षी सिंह तोमर को अब डीसी किन्नौर के पद पर नियुक्त किया गया है।
सिविल सेवा बोर्ड की सिफारिशों पर हिमाचल प्रदेश सरकार ने दो आईएएस अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए हैं। आदेशों के अनुसार डीसी किन्नाैर डॉ. अमित कुमार शर्मा अब डीसी कुल्लू नियुक्त किए गए हैं। साथ ही एडीएम व आरडीए के (विकास)-सह-परियोजना निदेशक सुरजीत सिंह इस अतिरिक्त प्रभार से पदभार मुक्त कर दिया गया है।
विज्ञापन
इसी तरह बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ विकास प्राधिकरण की मुख्य कार्यकारी अधिकारी सोनाक्षी सिंह तोमर को अब डीसी किन्नौर के पद पर नियुक्त किया गया है। इस संबंध में प्रधान सचिव कार्मिक एम सुधा देवी की ओर से अधिसूचना जारी की गई है।