फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: डॉ. अमीचंद बोले- दिसंबर तक हाटियों को प्रमाण पत्र दिलवाने का प्रयास

Fri, 28 Jul 2023 05:00 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, ददाहू (सिरमौर)

सार

केंद्रीय हाटी समिति के अध्यक्ष डॉ. अमीचंद कमल ने कहा कि गिरिपार क्षेत्र में कारगिल विजय दिवस के साथ-साथ हाटी दिवस भी मनाया जाएगा। करीब 56 वर्ष तक हाटी समुदाय के लोगों ने अस्तित्व की जिस लड़ाई को लड़ा, आज उसमें विजय प्राप्त हुई है। 
विज्ञापन
केंद्रीय हाटी समिति के अध्यक्ष डॉ. अमीचंद कमल - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय हाटी समिति के अध्यक्ष डॉ. अमीचंद कमल ने कहा कि गिरिपार क्षेत्र में कारगिल विजय दिवस के साथ-साथ हाटी दिवस भी मनाया जाएगा। करीब 56 वर्ष तक हाटी समुदाय के लोगों ने अस्तित्व की जिस लड़ाई को लड़ा, आज उसमें विजय प्राप्त हुई है। इसका पूरा श्रेय केंद्र सरकार के शीर्ष नेतृत्व सहित प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, बलदेव तोमर, पूर्व सांसद वीरेंद्र कश्यप, वर्तमान सांसद सुरेश कश्यप, राज्यसभा सांसद प्रो. सिकंदर कुमार और पूर्व मंत्री सुखराम चौधरी को जाता है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि करीब दो लाख की आबादी व 14 जातियों के लोगों को दशकों तक पिछड़े रहने के बाद उनका हक मिला है, जिस पर केंद्र की सांविधानिक संस्था ने अपनी मुहर लगाई है। उन्होंने कहा कि दिसंबर माह तक हाटी समुदाय के लोगों को प्रमाण पत्र दिलाने के प्रयास किए जाएंगे। इसे लेकर केंद्रीय हाटी समिति युद्धस्तर पर कार्य करेगी। ताकि फरवरी में जारी होने वाले वर्ष 2024 के केंद्रीय बजट में हाटी समुदाय के लोगों के लिए अलग से योजनाओं और सुविधाओं का प्रावधान हो सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें