फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayurvedic Face Pack: त्वचा को निखारेगा संतरे के छिलकों से बना फेस पैक

Thu, 23 Jun 2022 02:34 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी

सार

डॉ. आरती ने बताया कि यह पूरी तरह से केमिकल मुक्त है और आयुर्वेदिक है। इसको बनाने में संतरे के छिलके का प्रयोग किया गया है। सूूखने के बाद उनको पीसा गया।
विज्ञापन
फेस पैक। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

त्वचा की रंगत को निखारने, चमकदार बनाने, संतुलित करने के लिए संतरे के छिलकों से बना आयुर्वेदिक फेस पैक जल्द ही बाजार में उपलब्ध होगा। मंडी के तल्याहड़ की डॉ. आरती ने यह फेस पैक बनाया है। यह पेटेंट हो चुका है और इसको भारत सरकार के द पेटेंट ऑफिस जनरल में प्रकाशित भी कर दिया गया है। 

विज्ञापन


डॉ. आरती ने बताया कि यह पूरी तरह से केमिकल मुक्त है और आयुर्वेदिक है। इसको बनाने में संतरे के छिलके का प्रयोग किया गया है। सूूखने के बाद उनको पीसा गया और पाउडर में हल्दी, नीम, मुल्तानी मिट्टी डालकर सभी का पाउडर बनाया गया है। इसलिए यह त्वचा के लिए वरदान साबित होगा।

यह पाउडर जल्द ही बाजार में उतारा जाएगा और यह बाजार में उपलब्ध अन्य फेस पैक के मुकाबले सस्ता होगा। अभी इस पाउडर की जितनी भी टेस्टिंग हुई हैं, उसमें यह खरा उतरा है। डॉ. आरती ने बॉटनी में पीएचडी की उपाधि ली है। वर्तमान में यह हमीरपुर के कॅरिअर प्वाइंट विवि में सहायक प्रोफेसर के पद पर सेवाएं दे रही हैं। 
विज्ञापन


व्यर्थ फूलों से बनाएंगी अब होली के रंग
डॉ. आरती ने बताया कि वह जल्द ही एक अन्य प्रोडक्ट तैयार करने जा रही हैं। शादी, समारोहों और अन्य कार्यक्रमों में प्रयोग किए जाने वाले फूल बाद में व्यर्थ फेंक दिए जाते हैं। उनसे होली के रंग तैयार करेंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें