फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्द शुरू होगा 61 एनएच का काम, डीपीआर की तैयारियां शुरू

Mon, 19 Dec 2016 09:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल में 61 नेशनल हाइवे की डीपीआर बनाने की तैयारियां शुरू हो गई हैं। सरकार ने इसके लिए कंसलटेंट नियुक्त करने के लिए टेंडर खोल दिए हैं। जिलावार नेशनल हाइवे की डीपीआर तैयार की जाएगी। अगले महीने से यह कंसलटेंट सड़क की डीपीआर बनाने का काम शुरू कर देंगे। केंद्र सरकार ने हिमाचल को 61 नेशनल हाइवे दिए हैं।
विज्ञापन


यह हाइवे हिमाचल के हर जिले से होकर गुजरेंगे। सरकार से मिली जानकारी के मुताबिक केंद्र सरकार ने कंसलटेंट नियुक्त करने के लिए करोड़ों की राशि जारी की है। हिमाचल सरकार को इसको टेंडर करने थे। केंद्रीय भूतल परिवहन मंत्रालय नितिन गडकरी से हिमाचल को 60 नेशनल देने की बात कही थी। इसके बाद केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने शिमला आकर इसकी विधिवत रूप से घोषणा की थी।

6 महीने के भीतर सरकार को देंगे रिपोर्ट
कंसलटेंट को 6 महीने के भीतर नेशनल हाइवे की डीपीआर तैयार करनी होगी। इसके बाद यह डीपीआर केंद्र सरकार को भेजी जाएगी। फिर सड़क बनाने के लिए केंद्र सरकार बजट जारी करेगी।
विज्ञापन


प्रदेश सरकार नेशनल हाईवे पर फोकस किए हुए है। डीपीआर बनाने को कंसलटेंट नियुक्त करने के लिए टेंडर खोल दिए हैं। कोशिश की जा रही है कि अगले महीने से ये कंसलटेंट अपना काम शुरू कर दें। -बीएस चौहान, चीफ इंजीनियर, एनएच
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें