फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्जनों गांवों ने किया चुनाव का बहिष्कार

Wed, 07 May 2014 05:37 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू और लाहौल स्पीति के करीब नौ से अधिक पोलिंग बूथों पर लोगों से चुनाव का बहिष्कार कर दिया। इन नौ पोलिंग बूथों में से कुछ पोलिंग बूथों पर सुबह-सुबह एक्का, दुक्का वोट पड़े।
विज्ञापन


इसके बाद ग्रामीणों ने सड़क की मांग को लेकर चुनाव के बहिष्कार कर दिया। लोगों का कहना था कि इस इलाके की अनदेखी की गई है।

बासला में 310 और गाड में 853 मतदाता है। इन्होंने मतदान नहीं किया। इसके अलावा बंजार के सपलीन और पढ़ारनी में ग्रामीणों ने सड़क सुविधा की मांग को लेकर मतदान न करने का फैसला लिया।

जानकारी के अनुसार सपलीन में महज तीन वोट डाले गए। इसके अलावा भुंतर क्षेत्र के बरनी पोलिंग बूथ और मनाली के सोलंग गांव के लोगों ने भी सड़क सुविधा की मांग को लेकर मतदान नही किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, लाहौल-स्पीति के जसरथ, शांलिंग और जिस्पा गांव के लोगों ने भी चुनाव के बहिष्कार का ऐलान किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें