फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला मिर्च का रायता

Wed, 07 May 2014 04:48 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय खाने के साथ रायता का होना बहुत ही महत्वपूर्ण है। कई तरह के रायते हम बनाते हैं। शिमला मिर्च का रायता बड़ा स्वादिष्ट बनता है। हिमाचल में शिमला मिर्च काफी होती है। ऐसे में यहां इसे हर घर में आसानी से बनाया जा सकता है।
विज्ञापन


आवश्यक सामग्रीः

ताजा दही - 400 ग्राम (2 कप)

शिमला मिर्च - 1

भूना जीरा पाउडर - आधा छोटी चम्मच

लाल मिर्च - 1 पिंच (यदि आप चाहें)

हरी मिर्च - 1 (बारीक कटी हुआ)

सादा नमक - स्वादानुसार (आधा छोटी चम्मच)

काला नमक - 1 /4 छोटी चम्मच से कम

हरा धनियां - 2 टेबल स्पून बारीक कटा हुआ

विधिः

पहले दही को फैट कर किसी प्याले में निकाल लीजिए। शिमला मिर्च को ओवन या गैस पर भून लीजिये और ऊपर के छिलके को खुरच कर निकाल दीजिए। बीज हटाकर शिमला मिर्च को छोटे छोटे टुकड़ों में काट लीजिए।

फैटे हुए दही में कटी हुई शिमला मिर्च, सादा नमक, काला नमक, हरी मिर्च, भुना जीरा और हरा धनियां डालकर मिलाइए। शिमला मिर्च का रायता तैयार है।

जीरा भुना हुआ न लेकर छोटी कढ़ाई में एक चम्मच घी या तेल डालकर गरम कीजिए। जीरा डालकर भूनिये और रायते में तड़का लगा दीजिए।

शिमला मिर्च का रायता इस तरह भी बनाया जा सकता है

शिमला मिर्च को धोइए, डंठल निकालिये और बीज निकाल कर छोटा छोटा काट लीजिए। छोटी कड़ाई में 2 छोटी चम्मच घी या तेल डालिए और गरम करें। गरम घी में आधा छोटी चम्मच जीरा और 1 पिंच हींग डाल कर, जीरा भूरा होने तक भूनिए। कतरी हुई शिमला मिर्च डाल कर हल्की नरम होने तक भून लीजिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


भूनी हुई शिमला मिर्च, दही में मिलाइए और सादा नमक, काला नमक, हरी मिर्च और हरा धनियां मिलाइए। शिमला मिर्च का रायता तैयार है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें